रविवार, 17 जुलाई 2016

अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार 

वापी, सं. वापी जीआईडीसी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जीआईडीसी पुलिस स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस कांस्टेबल जोराजी कड़वाजी और जयंतीभाई नगिनभाई वापी उद्योगनगर पुलिस स्टेशन हद विस्तार में पेट्रोलिंग कर रहे थे. उस वक्त वापी जे-टाईप के सामने हनुमान मंदिर के पास एक युवक को लेदर के बैग में कुछ वजनदार वस्तु लेकर खड़ा हुए देखा. उसपर शंका होने पर पुलिस ने युवक के पास पहुंचकर उसका बैग चेक किया. उस बैग में से इंग्लिश दारू की बोतल मिली. जिसके लिए पुलिस ने उस युवक से पास-परमिट मांगा तब उसके पास किसी भी प्रकार का परमिट नहीं होने की जानकारी युवक ने पुलिस को दी. जिससे पुलिस ने युवक को पकड़ कर उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम सूरज अंबालाल तिडके (१८) बताया और वह मोटी सुलपड़ के चंदुभाई की चॉल में रहता है तथा मूल रूप से जिल्ला-अकोला (महाराष्ट्र) का रहने वाला है. पुलिस ने बैग से इंग्लिश दारू की बोतल बाहर निकालकर देखा तो उसमें से रॉयल स्पेशल डीलक्स व्हिस्की 180 एमएल वाली, रॉयल डिस्टलरी प्रा.ली दमण बनावट की 96 नंग बोतले मिली. जिसकी कीमत करीब 4800 रुपए आंकी गयी है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर तथा शराब की बोतले अपने कब्जे में लेकर अग्रिम जांच शुरू किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें