हत्या की आशंका
वापी, सं. पारडी स्थित आई.टी.आई और परम प्रणाम दर्शन संस्था के पीछे के भाग में पार नदी में शनिवार सुबह करीब दस बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि युवक का हत्या कर लाश को पार नदी में फेंक दिया गया है. मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष लग रही है. मृतक के गर्दन पर 8 से 9 घाव और पीठ में किसी नुखिले हथियार से वार करने जैसा प्रतीत हो रहा है. ऐसा पुलिस ने बताया है. शव के आसपास काफी खून भी बहा हुआ था. इस घटना की जानकारी पारडी जीआईडीसी के सक्सेरिया कंपनी के कांट्रेक्टर किरण एन.पटेल ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही मौके पर पीएसआई आर. एम.संघाडा, एलसीबी पीआई चिराग टंडेल, डीवाईएसपी, डॉग स्क्वॉड, एफएसएल की टीम पहुंची तथा जांच कार्रवाई की. लाश को देखकर इसकी हत्या होने की पुलिस ने बात कही. घटना स्थल पर डॉग स्क्वॉड के श्वान ने खून के जगह पर सुंघकर आसपास घुमने लगा. लेकिन घटना स्थल पर बारिस होने के कारण डॉग स्क्वॉड को किसी भी प्रकार की खास सफलता हाथ नहीं लगी. मृतक ने काले कलर की शर्ट और पैंट, घड़ी तथा काले कलर का माला पहना है साथ ही उसके हाथ में पीतल का कड़ा भी है. ऐसा लगता है कि युवक की हत्या कर लाश को टी-शर्ट से गर्दन के भाग में घसीटा गया था. मृतक के शरीर पर मर्द नाम हिंदी भाषा में लिखा हुआ है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया. इस मामले में अग्रिम जांच पारडी के पीएसआई आर.एम.संघाडा कर रहे है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें