गुरुवार, 21 जुलाई 2016

दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैम्प २३ से 

दीव, सं. संघ प्रदेश दीव में आगामी २३ जुलाई से दो दिवसीय पासपोर्ट सेवा कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस कैम्प का तमाम लोगों से बढ़चढ़ कर लाभ उठाने का आग्रह किया गया है. इस संबंध में दीव प्रशासन की तरफ से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि दीव जिला प्रशासन द्वारा दीव की जनता को बड़े ही हर्ष के साथ यह जानकारी दी जा रही है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, अहमदाबाद के सौजन्य से आगामी 23 से 24 जुलाई-2016 तक सरकारी सर्वोत्तम माध्यमिक  विद्यालय, दीव में पासपोर्ट सेवा कैम्प का आयोजन किया गया है. ऐसे में दीव जिला के तमाम नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, अहमदाबाद द्वारा प्रदान किये जा रहे इस अवसर का लाभ उठाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें