वापी, सं. वलसाड जिले के धरमपुर तहसील में स्थित वाकी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. बताया जाता है कि भारी बारिश को लेकर इस समय सभी नदियां उफान पर है. सभी नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है. इसी तरह बुधवार को धरमपुर में बहने वाली वाकी नदी का वशियर के पास लो-लेवल के बने पूल पर से ननकवाड़ा पंचायत के दो कामदार नदी में बह गये. जिसमें करीब 50 वर्षीय एक कामदार की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार भारी बारिश को लेकर वाकी नदी और औरंगा नदी दोनों का जलस्तर बढ़ा है. इसी बीच बुधवार को ननकवाड़ा ग्राम पंचायत में सफाई कामदार के रूप में नौकरी करने वाले करीब ५० वर्षीय रमेश ललुभाई राठोड, निवासी-नवीनगरी सेगवी और करीब ५२ वर्षीय कानजी कुंवर पटेल यह दोनों अपने काम पर सुबह 7 बजे आये थे और सफाई का कार्य पूरा कर घर पर वापस जा रहे थे. उस दौरान सुबह करीब 9 बजे वशियर के लो-पूल पर से पानी बह रहा था. यह दोनों ने देखे बिना ही पूल क्रॉस करने के लिए पानी में उतर पड़े. इसी बीच पानी की धारा तेज होने के कारण दोनों कामदार पानी के तेज बहाव में बह गये. इस घटना में रमेशभाई और कानजीभाई हाथ पकड़ कर नदी पार कर रहे थे. इस बीच रमेशभाई का हाथ छूट गया और रमेशभाई नीचे गिर गया और फिर दोनों व्यक्ति नदी की तेज धारा में बहने लगे. जिसमें कानजीभाई को लोगों ने बाहर निकाल दिया. लेकिन रमेशभाई तेज पानी के बहाव में दूर तक बह गये और उनकी मौत हो गई. कानजीभाई ने रमेशभाई को बचाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन तेज पानी को लेकर बचा नहीं सके. इस घटना से रमेशभाई के घर शोक का माहौल है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें