वापी, सं. वलसाड जिला के पारडी जीआईडीसी में स्थित मोटर बनाने वाली एक कंपनी में सोमवार रात को चोरों द्वारा करीब १० लाख रुपए के कॉपर वॉयर की चोरी कर फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में कंपनी के कर्मचारी ने पारडी पुलिस स्टेशन में फरियाद दर्ज कराया है.
जानकारी के अनुसार पारडी जी.आई.डी.सी. विस्तार के 1/19 ईस्टेट में स्थित ग्लोब स्कॉट मोटर्स प्राईवेट लिमिटेड कंपनी में सोमवार रात करीब 12 बजे के बाद 4 से 5 अज्ञात लोग प्रवेश किये. इसके बाद चोरों ने कंपनी के अंदर रखे करीब 2 टन कॉपर वायर को वाहन में भरकर ले गये. इस संबंध में फरियाद कंपनी कर्मचारी नरेंद्रभाई एस.पटेल ने पारडी पुलिस में दर्ज कराई है. चोरी हुई कॉपर वायर की कीमत 10 लाख रुपए से अधिक आंकी गयी है. लेकिन चोरों की यह करतूत कंपनी में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गयी परन्तु बाद में चोरों ने कैमरा भी उल्टा कर दिया था. इस घटना को रात 12 बजे से 12: 45 बजे तक चोरों ने अंजाम दिया है. चोर, वाहन लेकर आये थे. ऐसे में अब प्रश्न यह उठ रहा है कि रात १२ बजे ही कंपनी का वॉचमैन क्या कर रहा था? फिलहाल इस मामले में पारडी पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर अग्रिम जांच शुरू किया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें