दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के भीमपोर विस्तार में बुधवार शाम को एक मिनी बस पलट गयी. इस घटना में कोई जानहानि नहीं हुई है लेकिन बस में सवार लोगों को चोटें आयी है. बताया जाता है कि दमण के भीमपोर कोस्टल हाईवे से गुजर रही मिनी बस संख्या डीडी-०३-जी-९९१० बुधवार शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. मिनी बस के चालक को फीट आने की वजह से वह बस पर से संतुलन खो दिया और मिनी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में पलट गयी. बताया गया है कि यह मिनी बस भेंसलोर स्थित एक कंपनी के करीब ३०-३५ कर्मियों को लेकर जा रही थी. इस घटना में कंपनी कर्मियों को छोटी-बड़ी चोटें पहुंची है. इन सभी को ईलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और आगे की जांच शुरू किया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें