शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

स्कूल-कॉलेज के बाहर पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती - एसपी मेघना यादव

रोड रोमियो की समस्या के निराकरण पर दमण पुलिस ने जताई कटिबद्घता

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण में अब रोड रोमियो की खैर नहीं, क्योंकि पुलिस ने रोड रोमियो की समस्या के निराकरण पर कटिबद्घता जतायी है. इस मामले में पुलिस विभाग द्वारा कई कदम उठाये जा रहे है. जानकारी के अनुसार दमण में स्थित कॉलेजों एवं स्कूलों के बाहर रोड रोमियो की समस्या इनदिनों बढ़ती ही जा रही है. कॉलेजों और स्कूलों के बाहर कुछेक असामाजिक तत्व आने-जाने वाली लड़कियों से छेडख़ानी कर उन्हें असहज करते है. यह समस्या दमण में पिछले कई वर्षों से बनी हुई है. जिसका कुछ ठोस हल निकल नहीं पा रहा है. इस संबंध में दमण पुलिस अधीक्षक मेघना यादव का ध्यानाकर्षण कराये जाने पर उन्होंने मामले पर ठोस कार्यवाही का भरोसा जताया है. इस संबंध में एसपी मेघना यादव ने कहा कि हम स्कूल-कॉलेजों के बाहर पुलिस कर्मियों को तैनात करेंगे. स्कूल-कॉलेजों के बाहर बिना कारण रूकने वाले लोगों पर भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी. एसपी मेघना यादव ने इस प्रकार की दिक्कत से पिड़ीत लड़कियों को सहाय के लिए सीधा उनका सम्पर्क करने का अनुरोध किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें