शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मना वन महोत्सव 

दीव, सं. संघ प्रदेश दीव स्थित सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को वन महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर दीव नगरपालिका के उपाध्यक्ष हरेश कापडिया एवं काउंसलर दिनेश साकर मौजूद थे. वन महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया. इस दौरान विद्यालय इंचार्ज आई.के.सिंह, विद्यालय के शिक्षकों सहित विद्यार्थियों ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ वन महोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके साथ ही एनएसएस के विद्यार्थियों एवं शिक्षिका शर्मिला दिवेचा की भी उपस्थिति रही. वन महोत्सव कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाना, पर्यावरण को संतुलित करना एवं जल की सुरक्षा करना है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें