सिलवासा, सं. रविवार से अलुणा व्रत शुरू हो गया है. जिसके तहत कुंवारी कन्याओं के साथ ही महिलायें इस व्रत को करते हुए भगवान शंकर एवं माता पार्वती का पूजा-अर्चना एवं आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर रही है. करीब एक सप्ताह तक चलने वाले इस व्रत को विशेष तौर पर कुंवारी कन्यायें अच्छा पति पाने के लिए करती है जबकि सौभाग्यवती महिलायें सुख-शांति एवं समृद्घि के लिए इस व्रत को करती है. रविवार को इस व्रत के शुभारंभ होने पर सिलवासा के आमली स्थित गायत्री मंदिर में कुंवारी कन्यायें एवं महिला भक्तों की भीड़ नजर आयी. सभी ने पूरे विधि-विधान के साथ विद्घान ब्राह्मïणों के मंत्रोच्चार के बीच भगवान शंकर एवं माता पार्वती की पूजा-अर्चना एवं आरती कर उनका आशीर्वाद लिया. बताया गया है कि इस व्रत के दौरान कन्यायें उपवास भी करती है तथा सात दिनों तक भगवान की पूजा-अर्चना करती है. इस व्रत को लेकर प्रदेश के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ नजर आयी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें