रविवार, 17 जुलाई 2016

रक्तदान शिविर में ७८ यूनिट रक्त एकत्रित 

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के नरोली विस्तार के अथाल में स्थित प्रिंस पाईप्स एंड फिटिंग प्रा.लि. के परिसर में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. सिलवासा इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन, लायंस क्लब ऑफ सिलवासा तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिलवासा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस ८५वें रक्तदान शिविर में कंपनी में अधिकारियों, श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह से भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया. इस शिविर में १०० यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन शिविर के समापन तक कुल ९१ लोगों ने रक्तदान हेतु अपना नाम पंजीकृत कराया जबकि कुल ७८ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. इस संबंध में कंपनी के सहायक प्रबंधक विनय भट्टï ने बताया कि पिछले तीन सालों से इस कंपनी में उपरोक्त संस्थाओं के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रक्तदान को उत्तम दान माना गया है और इससे किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है. कंपनी के निदेशकों के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष यह शिविर आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी, लायंस क्लब, एस.आई.ए. एवं सीमा के प्रतिनिधियों को भी शिविर में सहयोग करने के लिए आभार माना. सुबह १० बजे से शाम ५ बजे तक कंपनी परिसर में चले शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह से भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें