वापी, सं. वलसाड जिला समाहर्ता रेम्या मोहन की अध्यक्षता में शनिवार को जिला संकलन समिति की बैठक सम्पन्न हुई. जिला संकलन समिति के भाग-१ की बैठक में सांसद डॉ. के.सी.पटेल ने वापी के छरवाड़ा पंचायत के रास्ता पर के अतिक्रमण दूर करने का मुद्दा उठाया जबकि जिला पंचायत प्रमुख जितेन्द्र टंडेल द्वारा चणवई में आवेदकों को जमीन देने के संबंध में बात कही गयी. इसके साथ ही उमरगांव विधायक रमण पाटकर ने कारीगर के पी.एफ. के रकम को चुकाने, टींभी गांव के रहवासी जमीन दिलाने, माछीमारों को तेजी से बायोमेट्रिक कार्ड दिलाने तथा विद्युत कंपनी से जुड़े प्रश्नों के निवारण का मामला उठाया. तत्पश्चात वलसाड विधायक भरत पटेल ने रोणवेल में रास्ता के अतिक्रमण के संबंध में, धरमपुर के विधायक ईश्वर पटेल के नानी कोसबाड़ी में कोजवे के रिपेयरिंग तथा फलधरा में लो-वॉल्टेज के प्रश्नों को उठाया. इसके साथ ही पारडी के विधायक कनुभाई देसाई ने बिलखाड़ी में हुए अतिक्रमण के संबंध में प्रश्न उठाया. इन सभी मुद्दों पर बैठक में कलेक्टर के समक्ष चर्चा की गयी. इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिया. संकलन बैठक भाग-२ में जिला समाहर्ता ने प्रशासनिक बातों की समीक्षा की. इस बैठक का संचालन निवासी अधिक कलेक्टर एस.एम.संगाडा ने किया. बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक प्रेमवीर सिंह, जिला विकास अधिकारी गौरांग मकवाणा, प्रांत अधिकारी क्षिप्रा अगे्र, मछार, प्रजापति सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. उक्त जानकारी वलसाड माहिती ब्यूरो द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें