सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के खानवेल विस्तार के रूदाना रोड पर स्थित निप्रा पैकेजिंग प्रा.लि. में पिछले तीन-चार दिनों पूर्व हुए बारिश के दौरान जल-जमाव हो गया था. जिसके कारण कंपनी को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है. कंपनी परिसर में पानी भर जाने से ऑयल, मशीन, तैयार एवं कच्चा माल का नुकसान हुआ है.
इस संबंध में निप्रा पैकेजिंग प्राईवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रितेश जैन ने बताया कि हमारे प्लास्टिक वाले यूनिट में करीब डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है और उसके बगल में ही स्थित हमारी एक और कंपनी में करीब ३५ लाख रुपए के माल-सामान का नुकसान हुआ है. उन्होंने बताया कि कंपनी से थोडी दूर पर एक चेकडैम बनाया गया है जिससे पानी बाहर आ जाता है. इस छोटे ब्रिज को तोड़ दिया जाये तो नुकसान से बचा जा सकता है. उन्होंने कहा कि अभी तो बारिश की शुरूआत है और शुरूआत में ही हमें करोड़ों रुपए का नुकसान उठाना पड़ा है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार को इस छोटे ब्रिज को तोड़ देना चाहिए ताकि पानी बाहर न आ सके और नुकसान से बचा जा सके. रितेश जैन ने बताया कि पिछले पांच सालों से यह कंपनी कार्यरत है और दूसरी बार इस प्रकार की घटना हुई है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने ग्राम पंचायत एवं पुलिस विभाग को भी पत्र लिखा है. बताया गया है कि बारिश की पानी की वजह से निप्रा कंपनी में काफी पानी भर गया था. जिसमें कंपनी में रखे गये १६ में से १० मशीन खराब हो चुकी है और अभी ६ मशीन ही चल रही है. इसके साथ ही अन्य सामान को भी काफी नुकसान हुआ है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें