शुक्रवार, 22 जुलाई 2016

सामरवरणी प्राथमिक विद्यालय में हुआ मेहंदी स्पर्धा 

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के सामरवरणी विस्तार में स्थित प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मेहंदी स्पर्धा का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में स्कूल में अध्ययनरत कई छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया तथा काफी आकर्षक मेहंदी बनायी. इस स्पर्धा में प्रथम स्थान कुमारी महेश्वरी शिवाजी पटेल ने प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान सारिका वसंतभाई ठालकर एवं तृतीय स्थान प्रतीती महेशभाई पटेल ने प्राप्त किया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय की आचार्या सावित्रीबेन पटेल, शिक्षकों एवं विद्यालय के स्टॉफ ने काफी मेहनत किया. मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्राओं को विद्यालय परिवार द्वारा शुभेच्छा दी गयी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें