गुरुवार, 21 जुलाई 2016

गो-हत्या मामले में आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर 

वापी, सं. पारडी तालुका के सुखेश गांव में पिछले 30 जून को दो गायों की कसाईयों ने हत्या कर और तीन गायों को घेन का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया था. जिसे लेकर इस घटना की जानकारी गांव के सुमनभाई पटेल को मिलते ही उन्होंने गांव के लोगों को बुला लिया था लेकिन उसके पहले ही कसाई वहां से भाग गये गये. इस गो-हत्या प्रकरण में पुलिस ने एक टाटा-सूमो गाडी मौके से पकड़ा था जिसके रजिस्ट्रे्रशन के आधार पर जांच करने पर पता चला कि मुंबई के नागपाड़ा में रहने वाले मालिक नईम और साला-जीजा मिलकर शमसुद्दीन के साथ दोनों गायों के धंधे में शामिल है. पारडी पुलिस शंका व्यक्त कर रही है कि मुंबई के नागपाड़ा विस्तार में ज्यादातर मुस्लिम परिवार रहते है. इस जगह होने का अनुमान पुलिस ने लगाया है. पुलिस दो बार मुंबई गई और मुंबई की पुलिस को यह सारी घटना से अवगत कराया. लेकिन फिर भी आज तक कोई आरोपी का पता नहीं चल पाया है. घटना को 20 दिन पूरा होने के बाद भी पुलिस गो-हत्यारों और गाडी मालिक तक पहुंचने में निष्फल रही है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें