दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के भीमपोर स्थित मीडिल स्कूल में स्कूली छात्रों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें वर्षा गीत एवं वेशभूषा प्रतियोगिता शामिल रहा. वर्षा गीत प्रतियोगिता में करीब ३० बच्चों ने उत्साह के साथ शिरकत कर सुंदर गीतों की प्रस्तुति दी. जबकि वेशभूषा प्रतियोगिता में करीब ३५ स्कूली छात्रों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा के साथ उत्साह से हिस्सा लिया. बता दें कि हर वर्ष छात्रों में छिपी प्रतिभा को मंच देने के लिए स्कूल प्रबंधन द्वारा दो दिनों तक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है. इसी क्रम में मेहंदी एवं केश गुंथन जैसी प्रतियोगितायें भी आयोजित की जाएगी. इन प्रतियोगिताओं में शिरकत कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को स्कूल प्रबंधन की ओर से ईनाम देकर प्रोत्साहित किया जाएगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें