सिलवासा, सं. सिलवासा के टोकरखाडा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अंगे्रजी माध्यम में शनिवार को मेहंदी एवं फ्लावर एजेंरजमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया. इन दोनों प्रतियोगिताओं के जरिये छात्रों की प्रतिभा को निखारा गया. जानकारी के अनुसार विद्यालयीन बच्चों में पाठ्यक्रम आधारित शिक्षण के अलावा विभिन्न क्रियात्मक व सृजनात्मक प्रतिभा के विकास हेतु शनिवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम, सिलवासा में मेहंदी प्रतियोगिता व फ्लावर एरेंजमेंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मेहंदी प्रतियोगिता में विद्यालय के माध्यमिक वर्ग के छात्राओं ने तथा फ्लावर एरेंजमेंट प्रतियोगिता में भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बच्चों ने एक से बढ़कर एक डिजाईन बनाकर निर्णायकों का मन मोह लिया. प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के यलो हाऊस द्वारा किया गया. इस अवसर पर हिंदी माध्यम की वरिष्ठ शिक्षिका कृष्णा आर. मात्रोजा व अन्य जजों ने दोनों ही प्रतियोगिता के क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कारों की घोषणा की. इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक ए.एस.चंद्रबाबू, औरिया न्यून्स, दक्षा मार्गे, बबीताबेन, प्रवीणभाई पटेल, शैलेश गवली तथा अन्य मौजूद थे. इस मौके पर ए.एस.चंद्रबाबू ने विजेता प्रतिभागियों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें