शनिवार, 23 जुलाई 2016

मिनी बस पलटने मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया लापरवाही का मामला 

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण में पिछले २० जुलाई को एक मिनी बस पलट गया था. जिसमें दमण पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है. इस संबंध में दमण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले २० जुलाई की शाम करीब ६ बजे नानी दमण से मिनी बस संख्या डीडी-०३-जी-९९१० का चालक नितेश पटेल निवासी नवेरा, तेज गति एवं लापरवाही से गाडी चलाते हुए जा रहा था. इसी दौरान पातलिया कोस्टल हाईवे मेन रोड पर एक लकड़े के केबिन को टक्कर मारते हुए मिनी बस खेत में पलट गयी थी. इस बस में भेंसलोर स्थित ओपेरा कंपनी के करीब ३१ श्रमिक बैठे थे. इस दौरान चालक नितेश पटेल, फरियादी मांगूभाई पटेल निवासी मोटा फलिया गोइमा एवं अशोक नामक व्यक्ति को चोट आयी थी. इस संदर्भ में दमण पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर मिनी बस चालक नितेश पटेल के खिलाफ लापरवाही बरतने के लिए आईपीसी की धारा २७९,३३७ तथा १७७,१८४ एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम जांच शुरू किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें