दमण, सं. संघ प्रदेश दमण में कल १८ जुलाई को दमण इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन का एनुअल जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन होगा. इसके साथ ही इसी दौरान डी.आई.ए. का चुनाव भी सम्पन्न कराया जाएगा. इस संबंध में दमण इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन के एक्जी. सेक्रेटरी शरद मिस्त्री द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि १८ जुलाई को डी.आई.ए. हॉल में सुबह ११ बजे से दमण इण्डस्ट्रीज एसोसिएशन का ३७वां वार्षिक सामान्य सभा एवं वर्ष २०१६-१७, २०१७-१८ के लिए चुनाव आयोजित किया जाएगा. इस दौरान डीआईए से जुड़े प्रतिनिधियों के अलावा उद्योगपति एवं अन्य लोग मौजूद रहेंगे. बता दें कि इस मीटिंग में जहां उद्योग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी वहीं डीआईए का चुनाव सम्पन्न किया जाएगा. जिसमें नये पदाधिकारियों की नियुक्ति संभवत: हो सकती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें