बुधवार, 27 जुलाई 2016

विघ्नहर्ता की प्रतिमा तरासने में जुटे शिल्पकार 

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में प्रति वर्ष गणेशोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. इस वर्ष भी गणेशोत्सव मनाने की तैयारियां अभी से ही शुरू हो गयी है और शिल्पकार भी विघ्नहर्ता की प्रतिमा को तरासने में जुटे नजर आ रहे है. पिछले काफी दिनों से दादरा गांव में गणपति की मूर्ति बनाने के लिए कारीगर आये है और वह मूर्ति बनाने में जुटे हुए है. इस वर्ष २ हजार रुपए से लेकर ४० हजार रुपए तक के मूर्ति बनाने का कार्य शुरू किया गया है. गणेशोत्सव को लेकर मूर्तियों की अग्रिम बुकिंग भी कुछ दिनों में शुरू हो जाएगी. ऐसे में शिल्पकार अभी से ही मूर्तियों को तरासने में जुटे है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें