रविवार, 24 जुलाई 2016

आर-टी-ओ से प्रतिमाह लाखों कि हफ्ता वसूली का आरोप लगाया दमन के एक आर-टी-ओ अधिकारी ने।

दमन आर-टी-ओ से प्रतिमाह लाखों रुपये का भ्रष्टाचार होता है अगर यह बात आम जनता कहे और इस प्रकार के आरोप आम जनता लगाए तो प्रशासक शायद इस बार भी इन आरोपों से प्रशासक उसी तरह किनारा कर लेंगे जैसे अब तक दमन-दीव व दानह के अन्य अधिकारियों पर लगे आरोपो से किनारा होता रहा! लेकिन अगर यह आरोप दमन आर-टी-ओ के अधिकारी ही प्रशासन पर लगा दे तो इस बात से किनारा करना प्रसशक के लिए नामुमकिन होगा। Read More Daman News  Read Now

अब बात करते है आरोपों की तो पहला आरोप यह है कि संध प्रदेश दमन आर-टी-ओ में प्रति माह लाखों रुपये का भ्रष्टाचार होता है और लाखों रुपये कि वसूली होती है यह आरोप लगाया है दमन आर-टी-ओ के एक अधिकारी ने, दूसरा आरोप यह है कि दमन आर-टी-ओ से जो प्रतिमाह वसूली होती है उसका एक बड़ा हिस्सा सचिवालय में बैठे बड़े बड़े अधिकारियों को दिया जाता रहा है, यह आरोप भी लगाया है दमन आर-टी-ओ के एक अधिकारी ने, तीसरा और सबसे गंभीर आरोप यह कि दमन आर-टी-ओ से प्रतिमाह उक्त विभाग के सचिव तक को प्रतिमाह मुह और आँख बंद रखने का हफ्ता दिया जाता है, यह आरोप भी लगाया है दमन आर-टी-ओ के एक अधिकारी ने। Read More News About Daman News on Kranti Bhaskar

दानह आर-टी-ओ पर भी भ्रष्टाचार और हफ्ता वसूली के गंभीर आरोप!


अब इन आरोपो से प्रशासक कैसे किनारा करते है और केसी जांच यह तो समय ही बताएगा, लेकिन आने वाले अंकों में पढिए उस अधिकारी का नाम जिसने दमन के कई अधिकारियों पर ऐसे गंभीर आरोप लगाने के साथ साथ दानह आर-टी-ओ को भी सवालों के कटगरहे में ला खड़ा किया, दमन आर-टी-ओ के उक्त अधिकारी ने इस बात का भी खुलासा किया कि दानह आर-टी-ओ से प्रतिमाह कितनी वसूली होती है और कोन करता है, तथा किस किस में बांटी जाती है यह भ्रष्टाचार से वसूली काली कमाई, पढिए आने वाले अंकों में।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें