सिलवासा, सं. हमारे समाज में सफेद दाग को लेकर विभिन्न प्रकार की धारणायें है. यदि किसी के शरीर में सफेद दाग होता है तो उसे अच्छा नहीं लगता और इससे निजात पाने के लिए लोग कई प्रयास भी करते है. इस संबंध में सोमवार को सिलवासा स्थित मिलेनियम अस्पताल की प्लास्टिक सर्जन डॉ. कविता अग्रवाल ने बताया कि सफेद दाग को लेकर समाज में विभिन्न प्रकार की धारणायें है और उसे एक अभिशाप की तरह माना जाता है. उन्होंने कहा कि एक पद्घति के अनुसार इस प्रकार की सफेद दाग को खत्म किया जा सकता है. डॉ. कविता ने बताया कि त्वचा में मेलेनिन की कमी के कारण त्वचा सफेद दाग वाली हो जाती है. स्थिर दागों के लिए मेलेनोसाईट प्रत्यारोपण एक अत्याधुनिक हितकारी एवं लाभदायक पद्घति है. इस पद्घति में सामान्य अंग से मेलेनिंन निकालकर सफेद दाग वाले हिस्से में प्रत्यारोपित किया जाता है. इस पद्घति के बाद सफेद दाग में सामान्य रंग आ जाता है. उन्होंने यह भी बताया कि इसमें तीन हप्ते से लेकर करीब तीन माह तक का समय लगता है. उसके बाद यह सामान्य त्वचा जैसा दिखता है. यह कुछ ही घंटों का प्रोसिजर है और इसमें मरीज को भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है.
उल्लेखनीय है कि संघ प्रदेश दमण-दादरा नगर हवेली तथा वापी में प्लास्टिक सर्जन के रूप में डॉ. कविता अग्रवाल प्रख्यात है. उन्होंने पूर्व में कई ऐसे चिकित्सकीय कार्य किये है जिससे लोगों को लाभ पहुंचा है. सिर से बाल झडऩा, चमड़ी रोग, हेयर ट्रांसप्लांट सहित के चिकित्सकीय कार्य से मरीजों को लाभ पहुंचा है. ऐसे में अब उन्होंने सफेद दाग से पीडि़त लोगों के लिए राहत पहुंचायी है और अब उनके सिलवासा एवं वापी स्थित मिलेनियम क्लिनीक में इस सफेद दाग से निजात पाने हेतु एक नई पद्घति का उपयोग किया जा रहा है. जो लोगों के लिए काफी फायदेमंद भी साबित होगा.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें