मंगलवार, 19 जुलाई 2016

पर्यावरण जागृति के लिए इको फ्रेंडली केटवॉक 

वापी, सं. वलसाड जिला शिक्षण एवं तालिम भवन द्वारा इको फ्रेंडली क्लब की पर्यावरण संबंधी तालिम कृषि प्रायोगिक केन्द्र परिया में आयोजित की गयी थी. इस प्रशिक्षण के दौरान परिया मुख्य विद्यालय की छात्राओं ने इको फ्रेंडली केटवॉक कर पर्यावरण जागृति के लिए प्रोत्साहित किया. इस कार्यक्रम के आयोजन में डायट के लेक्चरर दीपक ठाकर, पंकजभाई, परिया मुख्य विद्यालय के आचार्य एवं शिक्षकों ने काफी मेहनत किया था. उक्त जानकारी वलसाड माहिती ब्यूरो द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें