रक्तदान शिविर में ६६ यूनिट रक्त एकत्रित
सिलवासा, सं. रविवार को सिलवासा स्थित टाउन हॉल में श्री कच्छी भानुशाली मित्र मंडल द्वारा नववर्ष मनाया गया. इस अवसर काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. इस दौरान जहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए वहीं रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया. जिसमें लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लेते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया. जिसमें कुल ६६ यूनिट रक्त एकत्रित किया गया. जानकारी के अनुसार श्री कच्छी भानुशाली मित्र मंडल सिलवासा द्वारा नये वर्ष के उपलक्ष्य में ब्लड डोनेशन कैम्प एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सिलवासा टाउन हॉल में किया गया. थेलेसीमिया मुक्त भानुशाली समाज बनाने के दृष्टिकोण से यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया था. इस अवसर पर महेशभाई भानुशाली, दामजीभाई भानुशाली, निलेश भानुशाली, वालजीभाई देवजीभाई भानुशाली, हिम्मत लक्ष्मीदास भानुशाली सहित समाज के अन्य वरिष्ठ लोग एवं काफी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे. इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ. बता दें कि पिछले सात सालों से श्री कच्छी भानुशाली मंडल द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें