शनिवार, 23 जुलाई 2016

दानह में मॉनसून मैजिक फेस्टीवल २ अगस्त से 

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रशासन एवं पर्यटन विभाग द्वारा आगामी २ अगस्त से मॉनसून मैजिक फेस्टीवल का आयोजन किया जाएगा. इस फेस्टीवल के दौरान विभिन्न कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा जिसके तहत प्रतिभागियों के प्रतिभा को निखारा जाएगा. इस संबंध में दानह पर्यटन विभाग के उपनिदेशक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि पर्यटन विभाग द्वारा आगामी २ से १४ अगस्त-२०१६ के बीच मॉनसून मैजिक फेस्टीवल-२०१६ का आयोजन किया जाएगा. इस फेस्टीवल के दौरान रिंग फुटबॉल, वर्षागीत प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, क्रॉस कंट्री रेस, थ्रो-बॉल, कबड्डïी कप, साईकिल रेस, फोटोग्राफी कंटेस्ट, रेन डांस प्रतियोगिता सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. इसके साथ ही इस वर्ष विभाग द्वारा मैजिक शो एवं गुजराती ड्रामा का भी आयोजन किया जाएगा. विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रवेश फॉर्म सिलवासा पर्यटन विभाग में उपलब्ध है. बता दें कि पर्यटकों को आकर्षित करने एवं स्थानीय लोगों की प्रतिभाओं को निखारने के दृष्टिकोण से दानह प्रशासन के पर्यटन विभाग द्वारा प्रति वर्ष मॉनसून मैजिक फेस्टीवल का आयोजन किया जाता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें