दमण, सं. शनिवार को दमण भाजपा महिला मोर्चा द्वारा दमण स्थित सार्वजनिक स्कूल परिसर में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता शामिल रही. इन प्रतियोगिताओं में स्कूल की छात्राओं ने बड़े ही उत्साह से भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. सभी छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर संदेश देते हुए चित्र बनाया साथ ही इस विषय पर निबंध लिखकर अपने विचार भी प्रकट किये. इन प्रतियोगिताओं में अव्वल आने वाली छात्राओं को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ईनाम देकर प्रोत्साहित किया गया. इस अवसर पर पूर्व भाजपा अध्यक्ष वासू पटेल, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनल पटेल, फाल्गुनी पटेल, सरोजा कडूर, रमेशभाई दाबुलकर, सिंपल पटेल, किरण शेखावत सहित अन्य मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें