अखिल भारतीय युवा कांगे्रस में पूर्व के है साथी
दमण, सं. अरूणांचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री पेमा खांडू को दमण-दीव प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष केतन पटेल ने दिल से बधाई दी है. केतन पटेल और पेमा खांडू यूथ कांगे्रस में पूर्व के है साथी और दोनों ने एक साथ मिलकर किये है कई कार्य. ऐसे में दोनों के बीच जहां दोस्ताना व्यवहार है वहीं अटूट रिश्ता भी. पेमा खांडू के मुख्यमंत्री बनाये जाने से जहां अरूणांचल प्रदेश के विकास को नया बल मिलेगा वहीं कांगे्रस पार्टी का जनाधार भी आसपास के प्रदेशों में बढ़ेगा. कारण कि पेमा खांडू महज ३६ साल के युवा और जोशिले कांगे्रसी मुख्यमंत्री जो है.
हम आपकों बता दें कि रविवार को अरूणांचल प्रदेश के ६० सदस्यों वाले विधानसभा में पेमा खांडू के पक्ष में ४५ विधायकों ने समर्थन दे न कि उन्हें अपना नेता चुना बल्कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी आसीन किया. उनकी ताजपोशी के लिए दो निर्दलीय समर्थकों ने बिना शर्त समर्थन का पत्र भी सौंपा है. जो कही न कहीं पेमा खांडू के जनाधार को इंगित करता है. पेमा खांडू और दमण-दीव कांगे्रस प्रदेश प्रमुख केतन पटेल दोनों पूर्व के साथी है. दोनों ने अखिल भारतीय युवा कांगे्रस में मिलकर काम भी कर चुके है और दोनों की सोच में समानता भी है. ऐसे में पेमा खांडू के मुख्यमंत्री बनाये जाने पर सबसे ज्यादा खुशी और प्रसन्नता केतन पटेल को हुई. उन्होंने पेमा खांडू को दिल से बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा निकट भविष्य में दमण-दीव आने का न्यौता भी दिया है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें