शनिवार, 23 जुलाई 2016

सांसद लालू पटेल ने केन्द्रीय रेल मंत्री एवं विदेश मंत्री से की मुलाकात

वापी स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव एवं मछुआरों की रिहाई के संबंध में सौंपा ज्ञापन

दमण, सं. संघ प्रदेश दमण-दीव के सांसद लालू पटेल ने शुक्रवार को भारत सरकार के रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु से मुलाकात किया. इस दौरान सांसद ने वापी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव के संबंध में मंत्री महोदय को एक ज्ञापन सौंपा. सांसद लालू पटेल ने वापी स्टेशन पर गाड़ी संख्या-12951/52-मुंबई राजधानी एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-22451/52-बांद्रा चंडीगढ़ एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-12955/56-मुंबई जयपुर एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या-12479/80-सूर्यनगरी एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या-12215/16-गरीब रथ के ठहराव के संबंध में केन्द्रीय रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान मंत्री ने अनुकूल कदम उठाने का आश्वासन दिया है.

इसके साथ ही सांसद लालू पटेल ने विदेश और प्रवासी भारतीय मामलों की मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात किया. इस दौरान सांसद ने विदेश मंत्री को मछुआरे और उनकी मछली पकडऩे की नौकाओं की रिहाई के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा. इस अवसर पर सांसद ने सरकार द्वारा पिछले दो वर्षों के दौरान पाकिस्तान की जेलों से दमण-दीव और गुजरात के मछुआरों की रिहाई हासिल कराने में मंत्रालय का धन्यवाद किया. सांसद ने कहा कि पिछले दिनों में कई मछुआरों को उनकी मछली पकडऩे की नौकाओं के साथ-साथ पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा पकड़ा गया है. उन्होंने कहा कि मछुआरों की रिहाई हो रहा है लेकिन उनकी नौकाओं का नहीं जो कि उनकी आय का स्त्रोत है. सांसद लालू पटेल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से पाकिस्तान से मछुआरों एवं उनकी मछली पकडऩे की नौकाओं की जल्द रिहाई हेतु आग्रह किया है. इस दौरान सांसद ने पिछले दो वर्षों के साथ मंत्रालय द्वारा किये गये समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. इस अवसर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सांसद लालू पटेल को जल्द ही रिहाई के लिए आश्वासन दिया. उक्त जानकारी दमण-दीव सांसद लालू पटेल के हवाले से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गयी है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें