सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली वन विभाग द्वारा पिछले १ जुलाई से आगामी ३१ जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है. जिसके अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न विस्तारों में वृक्षारोपण किया जा रहा है तथा लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को खानवेल के चौड़ा ग्राउंड परिसर में भी वृक्षारोपण किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से दमण-दीव, दादरा नगर हवेली के मुख्य वन संरक्षक ओ.वी.आर. रेड्डïी के साथ ही वन विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारियों के अलावा खानवेल जिला पंचायत सदस्य रजनीबेन शेठ्ठïी, सरपंच, उपसरपंच मारियाभाई, रूदाना जिला पंचायत सदस्य भीखु भिमरा के साथ ही अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं खानवेल स्थित सरकारी माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी मौजूद थे. इस दौरान सभी ने ग्राउंड परिसर में अलग-अलग प्रकार के पौधों का रोपण किया साथ ही लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरूक किया. संघ प्रदेश को हरा-भरा बनाने के दृष्टिकोण से विभाग द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें