शनिवार, 11 अप्रैल 2020

Coronavirus: सोमवार से गुलजार हो जायेंगे केंद्र सरकार के मंत्रालय!

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से मोर्चा लेने के बाद अब भारत सरकार ने आर्थिक मोर्चे पर एक बार फिर मजबूती से डटने का इरादा कर लिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के बीच ही सभी केंद्रीय मंत्रियों को काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। कहना का मतलब है कि सोमवार से केंद्र सरकार के मंत्रालय सोमवार से गुलजार हो जायेंगे। इन मंत्रियों के साथ ज्वाइंट सेक्रेटरी से लेकर चीफ सेक्रेटरी स्तर तक के अधिकारी भी अपने दफ्तरों में बैठेंगे।

कोरोना वायरस की वजह से केंद्रीय मंत्री भी मंत्रालयों के बजाय घर से काम कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया है कि सभी केंद्रीय मंत्रियों को सोमवार से मंत्रालयों में कामकाज बहाल करने को कहा गया है। अधिकारी भी अब मंत्रालय जाकर काम करेंगे। मंत्रियों को लॉकडाउन के बाद के प्लान को तैयार करने को कहा गया है ताकि इकॉनमी जल्द पटरी पर आए।

ज्वाइंट सेक्रटरी और उससे ऊपर रैंक के अधिकारी सोमवार से मंत्रालयों में फिर से काम करना शुरू करेंगे। अभी सभी स्टाफ मंत्रालय से काम नहीं शुरू करेंगे। करीब एक तिहाई जरूरी स्टाफ को मंत्रालय में उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया है। सभी मंत्रालयों को कहा गया है कि ज्वाइंट सेक्रटरी और उससे ऊपर रैंक के अधिकारी सोमवार से संबंधित विभागों में काम शुरू करेंगे।

सरकार का फोकस हॉटस्पॉट्स पर है ताकि कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोका जाए। इसके अलावा सरकार कोशिशें कर रही है कि जब लॉकडाउन हटे तो इकॉनमी पटरी पर आ जाए।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5839/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें