
नई दिल्ली: चीन के वुहान से चले वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) से भारत में कोहराम मचा है। भारत भी इस वैश्विक महामारी से जंग लड़ रहा है। देश में जारी लॉकडाउन 2.0 (Lockdown) आज तीसरा दिन है। इन सबके बीच देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 13 हजार को पार कर गया है। वहीं देश में कोरोना के जानलेवा विषाणु की चपेट में आने से अबतक 437 लोगों की मौत हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 13,387 लोग कोरोना वायरस से संक्रमि हो चुके हैं। जिसमें 437 लोगों की मौत हो चुकी हैं। राहत की बात ये है कि अब तक 1749 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल देश में कोरोना 11201 एक्टिव केस हैं। यानी इतने मरीजों का देश के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
- कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 3205 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 194 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 300 लोग ठीक हो चुके हैं।
- दूसरे नंबर पर दिल्ली है। यहां 1640 मामले सामने आए हैं, जिसमें 38 लोगों की मौत हो चुकी है। दो दिन की राहत के बाद दिल्ली में 24 घंटे के अंदर 62 नए मामले सामने आए हैं।
- तीसरे नंबर पर तमिलनाडु है। यहां 1267 मामले सामने आए हैं, जिसमें 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
- चौथे नंबर पर राजस्थान है। यहां तेजी से मामले बढ़े हैं. अब यहां कुल मरीजों की संख्या 1131 हो गई है, जिसमें 3 की मौत हो चुकी है।
- आंध्र प्रदेश में अब तक 534 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 14 की मौत हुई है।
राज्यवार आंकड़ें
| राज्य | कुल संक्रमित | ठीक हुए | मौत | |
| 1. | आंध्र प्रदेश | 534 | 20 | 14 |
| 2. | अंडमान निकोबार | 11 | 10 | 0 |
| 3. | अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
| 4. | असम | 35 | 5 | 1 |
| 5. | बिहार | 80 | 37 | 1 |
| 6. | चंडीगढ़ | 21 | 9 | 0 |
| 7. | छत्तीसगढ़ | 33 | 23 | 0 |
| 8. | दिल्ली | 1,640 | 51 | 38 |
| 9. | गोवा | 7 | 6 | 0 |
| 10. | गुजरात | 930 | 73 | 36 |
| 11. | हरियाणा | 205 | 43 | 3 |
| 12. | हिमाचल प्रदेश | 35 | 16 | 1 |
| 13. | जम्मू-कश्मीर | 314 | 38 | 4 |
| 14. | झारखंड | 28 | 0 | 2 |
| 15. | कर्नाटक | 315 | 82 | 13 |
| 16. | केरल | 395 | 245 | 3 |
| 17. | लद्दाख | 18 | 14 | 0 |
| 18. | मध्य प्रदेश | 1,120 | 64 | 53 |
| 19. | महाराष्ट्र | 3205 | 300 | 194 |
| 20. | मणिपुर | 2 | 1 | 0 |
| 21. | मेघालय | 7 | 0 | 1 |
| 22. | मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| 23. | ओडिशा | 60 | 19 | 1 |
| 24. | पुदुचेरी | 7 | 1 | 0 |
| 25. | पंजाब | 186 | 27 | 13 |
| 26. | राजस्थान | 1131 | 164 | 3 |
| 27. | तमिलनाडु | 1,267 | 180 | 15 |
| 28. | तेलंगाना | 700 | 186 | 18 |
| 29. | त्रिपुरा | 2 | 1 | 0 |
| 30. | उत्तराखंड | 37 | 9 | 0 |
| 31. | उत्तर प्रदेश | 805 | 74 | 13 |
| 32. | पश्चिम बंगाल | 255 | 51 | 10 |
| कुल कोविड-19 मरीजों की स्थिति | 13,387* | 1749 | 437 |
दुनिया की बात करें तो अबतक कोरोना के 2,182,197 मरीज सामने आ चुके हैं। इसमें से 145,521 की मौत हो चुकी है। आइए देखते हैं कि किस राज्य में कोरोना के कितने केस हैं, कितने ठीक हो चुके हैं और कहां कितनी मौत हुई है।
source https://krantibhaskar.com/hindi/news/national-news/6994/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें