Love And Romance
oi-Divya Sahu
प्यार में डूबने और उसे जाहिर करने की कोई आयु सीमा तय नहीं है। यही वजह है कि हर उम्र के लोग अपने प्यार का इजहार करने के लिए फरवरी माह का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसे प्यार का महीना कहना गलत नहीं होगा। हर साल फरवरी महीने की 14 तारीख को मनाए जाने वाले वेलेंटाइन डे को लेकर तो लोग उत्सुक रहते ही हैं, साथ ही इससे पहले पड़ने वाले वेलेंटाइन वीक को लेकर भी काफी क्रेज होता है।
वेलेंटाइन सप्ताह की शुरुआत 7 फरवरी को रोज डे के साथ होती है। Valentine Week 2020 की शुरूआत होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। लोग इसकी तैयारियों में लग चुके हैं। वो वेलेंटाइन हफ्ते के हर एक दिन को स्पेशल बनाना चाहते हैं और इस दौरान अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताना पसंद करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को वेलेंटाइन वीक में कुछ सरप्राइज देने का प्लान करना चाहते हैं तो सबसे पहले आप ये जान लें कि इस वीक में किस दिन कौन सा डे सेलिब्रेट किया जाता है।
Most Read: प्यार का उत्सव मनाने वाले हर प्रेमी को जाननी चाहिए ये ऐतिहासिक प्रेम कहानियां
रोज़ डे – 7 फरवरी, शुक्रवार (Rose Day – February 7)
प्रपोज़ डे – 8 फरवरी, शनिवार (Propose Day – 8 February)
चॉकलेट डे – 9 फरवरी, रविवार (Chocolate Day – 9 February)
टेडी डे – 10 फरवरी, सोमवार (Teddy Day – February 10)
प्रॉमिस डे – 11 फरवरी, मंगलवार (Promise Day – February 11)
हग डे – 12 फरवरी, बुधवार (Hug Day – February 12)
किस डे – 13 फरवरी, गुरुवार (Kiss Day – February 13)
वेलेंटाइन्स डे – 14 फरवरी, शुक्रवार (Valentine’s Day – February 14)
–>
7 फरवरी रोज डे:
प्यार मोहब्बत से भरे इस सप्ताह की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। ऐसा जरूरी नहीं है कि आप सिर्फ अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड को ही गुलाब भेंट करें। इस दिन आप अपने खास दोस्तों को भी फूल देकर ये दिन मना सकते हैं।
Most Read: लव राशिफल फरवरी: जानें वेलेंटाइन माह में प्यार के मामले में कौनसी राशियां रहेगी लकी
–>
8 फरवरी प्रपोज डे:
वेलेंटाइन वीक का दूसरा दिन प्रपोज डे होता है। ये काफी अहम दिन होता है क्योंकि इस दिन आप अपने पार्टनर के सामने अपने मन में उनके लिए छिपी भावनाओं को जाहिर करते हैं।
–>
9 फरवरी चॉकलेट डे:
वेलेंटाइन सप्ताह का दिन चॉकलेट डे के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है। रिश्ते में मिठास बने रहने की उम्मीद के साथ इस दिन अपने पार्टनर को चॉकलेट दिया जाता है।
Most Read: जानें ब्रेकअप के बाद लड़कियां किन कामों में हो जाती हैं बिजी
–>
10 फरवरी टेडी डे:
10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन आप क्यूट और प्यारे टेडी अपने पार्टनर को गिफ्ट करते हैं।
–>
11 फरवरी प्रॉमिस डे:
ये एक ऐसा दिन है जिसमें आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर वादा करते हैं कि भविष्य में भी आप दोनों साथ रहेंगे।
–>
12 फरवरी हग डे:
Hug Day पर आप अपने पार्टनर को प्यार की झप्पी देते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाते हैं।
Most Read: सिंगल हैं तो क्या गम है, ऐसे मनाएं वेलेंटाइन डे
–>
13 फरवरी किस डे:
इस दिन पार्टनर एक दूसरे को किस करते हैं और अपना प्यार जताते हैं।
–>
14 फरवरी वेलेंटाइन डे:
प्यार भरे सप्ताह का अंत 14 फरवरी को valentine day के साथ होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ डेट, मूवी या कहीं घूमने का प्लान करते हैं। घर पर रहकर भी वो एक दूसरे के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
GET THE BEST BOLDSKY STORIES!
Allow Notifications
You have already subscribed
source https://krantibhaskar.com/hindi/news/lifestyle-news/relationship-news/6750/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें