गुरुवार, 16 अप्रैल 2020

जानें ब्रेकअप के बाद लड़कियां किन कामों में हो जाती हैं बिजी

जासूसी

भले ही लड़कियां ब्रेकअप करके रिश्ते से बाहर निकलना चाहती हों लेकिन वो इस बात की जानकारी रखना चाहती हैं कि आखिर उनका पार्टनर किसके साथ रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं, वो अपने दोस्तों और कॉमन फ्रेंड्स की मदद से उस लड़की के बारे में भी जानकारी जुटाने में लगी रहती हैं।

–>

ब्लॉक और अनब्लॉक

ब्लॉक और अनब्लॉक

सोशल मीडिया साइट्स पर जाकर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड को ब्लॉक करती हैं फिर कुछ समय बाद अनब्लॉक करती हैं और देखती हैं कि उनके जीवन में क्या चल रहा है। लड़कियां ये जानना चाहती हैं कि ब्रेकअप के बाद उनके बॉयफ्रेंड की प्रतिक्रिया क्या है।

–>

सोशल मीडिया पर एक्टिव

सोशल मीडिया पर एक्टिव

आमतौर पर देखा गया है कि ब्रेकअप के बाद लड़कियां सोशल मीडिया पर कुछ ज्यादा ही एक्टिव हो जाती हैं। दरअसल वो अपने एक्स पार्टनर को दिखाना चाहती हैं कि वो दोबारा सिंगल होकर कितनी खुश हैं।

शॉपिंग का सहारा

शॉपिंग का सहारा

कई लड़कियां अपने रिश्ते के टूट जाने के गम से बाहर निकलने के लिए शॉपिंग की मदद लेती हैं। वो अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए ऐसा करती हैं।

–>

पार्टी और फ्लर्टिंग

पार्टी और फ्लर्टिंग

कई लड़कियां पार्टियों में जाना शुरू कर देती हैं ताकि वहां वो नए लोगों के सम्पर्क में आ सकें। वो नए नए लोगों से मिलना तथा फ़्लर्ट करना शुरू करती हैं। कई लड़कियां ये सब अपने एक्स बॉयफ्रेंड को जेलस फील कराने के लिए करती हैं।

दोस्तों का सहारा

दोस्तों का सहारा

कुछ रिलेशनशिप ऐसे भी होते हैं जहां रिश्ते के टूट जाने का दर्द पूरी तरह से खत्म नहीं पाता है। रिलेशनशिप में बिताए अच्छे पलों को याद करके लड़कियां काफी भावुक रहती हैं। ऐसी स्थति में वो अपने दिल और दिमाग में चल रही उथल पुथल को शांत करने के लिए अपने करीबी दोस्तों की मदद लेती हैं।



source https://krantibhaskar.com/hindi/news/lifestyle-news/relationship-news/6912/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें