
कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए भारतीय नेवी में कई बदलाव किए हैं। भारतीय नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह ने कहा है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर हमने नेवी में भर्ती पर रोक लगाई और ट्रेनिंग में भी बदलाव किया। किसी भी तरह के मूवमेंट और ट्रांसफर को रोका। सुरक्षा और जरूरी सेवाओं के काम जारी रखे और किसी भी तरह की सभा पर रोक लगाई।
बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमितों के 591 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5865 हो गई है तथा इसके कारण 20 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 169 पहुंच गया है। कोरोना से अबतक 478 लोगों को निजात दिलाई जा चुकी है, जबकि 5218 लोगों का इलाज किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार (9 अप्रैल) शाम को यह जानकारी दी।
इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “PPE, मास्क और वेंटिलेटर की सप्लाई अब शुरू हो गई है। भारत में 20 घरेलू निर्माताओं को PPE के लिए विकसित किया गया है, 1.7 करोड़ PPE के लिए ऑर्डर दिए गए हैं और सप्लाई भी आना शुरू हो गया है। 49,000 वेंटिलेटर का ऑर्डर भी दिया जा चुका है।”
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5263/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें