रविवार, 12 अप्रैल 2020

देश में 918 नये मामलों के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 8447 

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) का प्रकोप लगातार जारी है। कोरोना से बचने के लिए देशभर में जारी 21 दिनों के  लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 8400 के पार पहुंच गई है। वहीं मरने वालों कीसंख्या 273 हो गई है।

देश में कोरोना के 918 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8447 पर पहुंच गया है। जबकि 31 नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। हालांकि 765 अब तक ठीक भी हो चुके हैं। लिहाजा अब एक्टिव केस 7409 रह गया है।

देश में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में कोरोना कहर बरपा रहा है। यहां 221 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1 हजार 9 सौ 82 हो गया है। जबकि 22 नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई है। राज्य के 221 नए मामलों में अकेले मुंबई के 217 मामले हैं। मुंबई में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 1399 हो गया है।

दिल्ली में कोरोना के 85 नये मामलों के साथ पीड़ितों की संख्या बढ़कर 1154 तक पहुंच गई है। यहां 5 नई मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 24 हो गया है। यहां 56 साल के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर का टेस्ट भी पॉजिटिव आया है, जो आखिरी बार 8 अप्रैल को ड्यूटी पर पहुंचा था। दिल्ली पुलिस से जुड़ा ये तीसरा पॉजिटिव केस है।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 28 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 480 हो गया है। कोरोना को लेकर यूपी के बदायूं जिले में एक व्यक्ति को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद जिला प्रशासन ने 14 गांवों को सील कर दिया है।

राजस्थान में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले 24 घंटे में राजस्थान में कोरोना वायरस के 104 नए मामले मिले हैं। अबतक राज्य में कुल 804 मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें 11 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब में मोहाली कोरोना का हॉटस्पॉट बन गया है। पंजाब में अभी तक सामने आये कुल 171 मामलों में सिर्फ मोहाली के ही 53 केस हैं। मोहाली के जवाहरपुर गांव में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना पर इस वक्त पंजाब के नवाशहर से अच्छी खबर आई है।  यहां अबतक कोरोना के 13 मरीज ठीक हो चुके हैं। नवाशहर पंजाब का वो जिला है जो पहला हॉटस्पॉट बना था, लेकिन यहां संक्रमण पर काबू पा लिया गया है।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/6406/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें