नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के एक क्वारंटीन सेंटर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने क्वारंटाइन सेंटर की बिल्डिंग से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
बताया जा रहा है कि यहां के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर की सातवीं मंजिल से 32 साल के युवक ने छलांग लगा दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जाता है कि कोरोना संदिग्ध इस युवक ने पहले भी जान देने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसकी काउंसिलिंग भी की गई थी। डीएम सुहास एलवाई ने इस मामले में मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश दिये हैं। जांच की जिम्मेदारी एडीएम प्रशासन को सौंपी गई है।
पुलिस के मुताबित, मृतक मूल रूप से बिहार के रहने वाला है और फिलहाल नोएडा में रह रहा था। उसका सैंपल टेस्ट के लिए भेजा गया था। अभी ये पता नहीं है कि ये कोरोना पॉजिटिव था या नहीं।
कोरोना से बचने के लिए देशभर में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन का आज 20वां दिन है। इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश में कोरोना के 918 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 8447 पर पहुंच गया है। जबकि 31 नई मौतों के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 273 हो गई है। हालांकि 765 अब तक ठीक भी हो चुके हैं। लिहाजा अब एक्टिव केस 7409 रह गया है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना के 28 नये मामलों के साथ राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 480 हो गया है।
Advertisement
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/6405/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें