रविवार, 12 अप्रैल 2020

‘जान है तो जहान है’ की चिंता के बीच आज हो सकता लॉकडाउन 2 का ऐलान !

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के चेन को तोड़ने के लिए देशभर में 24 मार्च से लॉकडाउन (Lockdown) जारी है। 21 दिनों के लॉकडाउन (Lockdown) का आज 20वां दिन है। ऐसे में उम्मीद है कि आज या फिर कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लॉकडाउन 2 का ऐलान कर सकते हैं। कई राज्यों ने पहले ही लॉकडाउन की तारीख को आगे बढ़ाकर 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मोदी सरकार की ओर से संकेत मिल चुके हैं कि लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तराखंड ऐसे राज्य हैं, जिन्होंने बगैर किसी किंतु परंतु के अपने यहां लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। वहीं, उत्तर प्रदेश सरीखे राज्य केंद्र सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

आपको बता दें कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 796 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 9152 पर पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। हालांकि अब तक 856 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। लिहाजा देश में अब एक्टिव केस 7987 रह गया है।

कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) के बढ़ते मामले को देखते हुए इससे निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिनों के लॉकडाउन के 2 हफ्ते के एक्सटेंशन के फैसले का कभी भी ऐलान कर सकते हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक 14 अप्रैल को समाप्त हो रहे लॉकडाउन पर आज कुछ बड़ा ऐलान हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार या फिर मंगलवार को देशव्यापी लॉकडाउन के दूसरे चरण का एलान कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए भी कुछ अहम ऐलान भी कर सकते हैं। इसमें उद्योगों व सड़क परियोजनाओं समेत कोरोना मुक्त जिलों को शर्तों के साथ राहत दी जा सकती है।

आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण को तीसरे चरण में पहुंचने से रोकने के लिए केंद्र सरकार लॉकडाउन के दौरान देशभर में हॉटस्पॉट की पहचान करने में जुटी है। इन इलाकों को सील कर उनमें अधिकतम टेस्टिंग की जाएगी।

दरअसल वायरस को तेजी से फैलने से रोकने के लिए अप्रैल का दूसरा पखवाड़ा अहम है। पीएम मोदी के साथ शनिवार को विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने पर आम सहमति बन चुकी है।

कुछ राज्यों ने अपने स्तर पर इसे बढ़ा भी दिया है। केंद्र सरकार भी जल्द ही अप्रैल के पूरे महीने के लिए लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। इस दौरान जरूरी कामकाज के लिए दिशानिर्देश तैयार किए जा रहे हैं। ताकि कोरोना संक्रमण पर प्रभावी रोकथाम के साथ अत्यावश्यक कामकाज भी जारी रखा जा सके। इसी कड़ी में आज से केंद्रीय मंत्रालयों में सेशल डिस्टेंसिंग के बीच कामकाज भी शुरू होने जा रहा है।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/6431/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें