
नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) महाराष्ट्र में विकराल रुप लेता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमितों के 195 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 1761 तक पहुंच गई है। जबकि अबतक 127 लोगों की मौत हो चुकी है। जो किसी भी दूसरे राज्य की तुलना में काफी अधिक हैं।
महाराष्ट्र में करीब-करीब सारे जिले कोरोना से प्रभावित हैं, लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मुंबई और पुणे हैं। मुंबई और पुणे में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। महाराष्ट्र में कोरोना का संक्रमण सबसे ज्यादा असर मुंबई में नजर आ रहा है। मुंबई में अब तक कोरोना के 1146 मामले सामने आए हैं। जो भारत में किसी भी राज्य के किसी भी शहर से काफी ज्यादा हैं। यही नहीं मुंबई में अब तक कोरोना की वजह 76 लोगों की जान जा चुकी है। मुंबई में पिछले 24 घंटे में ही 12 लोगों की मौत हुई है।
मुंबई के ताज होटल के 6 कर्मचारियों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। सभी 6 कर्मचारियों को बॉम्बे अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही उन लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है जो इन कर्मचारियों के संपर्क में आए थे। बताया जा रहा है कि मुम्बई के कस्तूरबा अस्पताल में कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे 200 डॉक्टर्स में से ज्यादातर इसी होटल में रह रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 195 मामले सामने आ चुके हैं। जिसके बाद अब महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 1761 तक पहुंच गई है।
महाराष्ट्र में लगातार कोरोना की संख्या बढ़ती हुई देख सरकार ने अब तक 38,800 से ज्यादा लोगों के को क्वारंनटाइन किया है, जबकि करीब 5000 लोगों को अस्पतालों में एडमिट कराया है। अगर जांच की बात की जाए तो महाराष्ट्र में करीब 36,700 से ज्यादा लोगों की जांच हो चुकी है। जिसमें 34,000 से ज्यादा लोगों के नमूने नेगेटिव आए हैं। पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में 3678 कोरोना टेस्ट कराए गए हैं।
गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 1035 लोगों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 7529 हो गई गई है। जबकि 242 लोगों की मौत हुई है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी संग बैठक के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक जारी रहने की घोषणा कर दी है। पंजाब और ओडिशा के बाद महाराष्ट्र ऐसा आदेश जारी करने वाला तीसरा राज्य बन गया है। उद्धव ठाकरे ने कहा लॉकडाउन पर अगला निर्णय 30 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा।
Advertisement
source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5857/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें