शनिवार, 11 अप्रैल 2020

दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 के पार, अबतक 19 लोगों की मौत

नई दिल्ली: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी कोविड 19 (Covid 19) का देश में प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 7500 के पार पहुंच गई है। वहीं मरने वालों का आंकड़ा 250 के करीब पहुंच गया है। इन सबके बीच राजधानी दिल्ली में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 के पार पहुंच गया है।

पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना के 166 नए मामले सामने आए हैं, उनमें 128 मरीज तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 1069 हो गए हैं जिसमें 712 तबलीगी जमात से जुड़े लोग हैं।

दिल्ली में पिछले चौबीस घंटों में कोरोना के 5 मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 19 लोगों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।

दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक कोरोना से संबंधित अस्पतालों में 1635 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 1023 मरीजों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है। इनमें से 54 मरीज आईसीयू में हैं जबकि 8 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 23 कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है। दिल्ली सरकार ने अपने बुलेटिन में यह भी बताया है कि उनके अस्पतालों की कुल क्षमता 2406 मरीजों की है।

गौरतलब है कि देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में 1035 लोगों की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 7529 हो गई गई है। जबकि 242 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement



source https://krantibhaskar.com/hindi/hindi-news/national-news/5859/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें