रविवार, 19 जनवरी 2020

शिक्षित नारी सामाजिक उत्थान में समर्थ होगी- डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी

शिक्षित नारी सामाजिक उत्थान में समर्थ होगी- डॉ प्रमोद कुमार त्रिपाठी
संत कबीर नगर(नवनीत मिश्र)। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित 23वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने राष्ट्र के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग 10000 प्रतिनिधियों के मध्य नारी शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉक्टर प्रमोद कुमार त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह एवं शाल प्रदान कर सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, युवा कल्याण,उत्तर प्रदेश श्रीमती डिंपल वर्मा ने सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि नारी शिक्षा एवं पर्यावरण के क्षेत्र में विगत 25 वर्षों से शोध एवं शिक्षा से जुड़े डाॅ० प्रमोद त्रिपाठी संत कबीर नगर जनपद ही नही आस-पास जनपदो में युवा प्रेरणा श्रोत माने जाते हैं। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में प्रवक्ता के रूप में अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू करने वाले डॉ० त्रिपाठी इसके पूर्व भी क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय द्वारा 1993 में सम्मानित किए जा चुके हैं। इतिहास अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने के लिए संस्कृति शोध संस्थान,वाराणसी द्वारा 1999 में पुरस्कृत किया गया है। प्राचीन भारतीय संस्कृति में नारी तत्व विषयक शोध कार्य के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली द्वारा वर्ष 2004 में भी डॉ० त्रिपाठी सम्मानित हो चुके हैं।
विगत वर्ष 2019 में डॉ० प्रमोद त्रिपाठी जी को शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए एक विशेष समारोह में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त हुआ है। युवा आदर्श के रुप में अवार्ड प्राप्त करने पर एक विशेष भेंट में डाॅ० प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि योग,व्यायाम एवं खेल को बढ़ावा देने के साथ ही हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सचेष्ट रहना चाहिए। जिससे ‘फिट यूथ – फिट इण्डिया’ का राष्ट्रीय युवा महोत्सव का मोटो सार्थक हो सके। वहीं बेटी पढ़ाओं-बेटी बचाओं का नारा केवल नारा न रहे वरन कार्य रूप में परिणत हो सके।
डाॅ० त्रिपाठी के आवार्ड प्राप्त करने पर डाॅ०डी०एन० पाण्डेय, पूर्व प्राचार्य, ही०रा०पी०जी० कालेज, डाॅ०विजय राय, डॉ०पूर्णेश नारायन सिंह, डॉoके०एम०त्रिपाठी, ओंकार नाथ मिश्र, डाॅ० विजय कृष्ण ओझा सहित हजारों बुद्धिजीवियों एवं शिक्षाविदों ने डॉo प्रमोद कुमार त्रिपाठी को बधाई व शुभकामनांए दी। एक अन्य समाचार के अनुसार पुरस्कार प्राप्त कर वापस आने प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद में छात्रो एवं प्राध्यापकों ने समारोह पूर्वक डाॅ० प्रमोद कुमार त्रिपाठी स्वागत करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए उज्ज्वल जीवन की कामना की।
– NAVNEET MISHRA


source https://krantibhaskar.com/educated-woman-will-be-capable-of-social-uplift-dr-tripathi/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें