मंगलवार, 28 जनवरी 2020

सिलवासा के परेड ग्राउन्ड में कलेक्टर संदीप कुमार सिंह ने किया ध्वजवंदन

सिलवासा के परेड ग्राउन्ड में कलेक्टर संदीप कुमार सिंह ने किया ध्वजवंदन
सिलवासा। देश के 71 वें गणतंत्र दिवस के साथ ही दादरा नगर एवं हवेली व दमण दीव एकीकरण दिवस पर भी उत्साह के साथ मनाया गया। रविवार को सुबह में स्टेडियम ग्राउन्ड में कलेक्टर संदीप कुमार सिंह तिरंगा फहराया और सलामी दी।  इस समारोह में एसपी, जिला पंचायत, नगरपालिका एवं ग्राम पंचायत सदस्य, स्वतंत्रता सेनानी, समेत कई अग्रणी और स्कूली बच्चे   बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। ध्वजारोहण के बाद पुलिस ने मार्चपास्ट किया। अपने संबोधन में कलेक्टर ने कहा कि  मुक्ति के बाद दानह में जमकर विकास कार्य हुए हैं।
आज से दोनों संघ प्रदेशों के एकीकरण से नया इतिहास बन गया है। उन्होंने कन्या बीमा,  महिला समृद्धि एवं पोषण, स्वच्छता अभियान,  सबके लिए घर, जन-धन योजना, बीमा, मुद्रा बैंक, उज्जवला, प्रधानमंत्री आवास, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं, आदर्श ग्राम योजना, कृषि सिंचाई, सुकन्या समृद्ध जैसी योजनाओं का का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश के लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं। अंत में सरकारी विभागों ने उपलब्धियों पर झांकी प्रदर्शन किया।   कलेक्टर द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।


source https://krantibhaskar.com/collector-sandeep-kumar-singh-flagged-off-at-parade-ground-in-silvassa/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें