मंगलवार, 28 जनवरी 2020

पारडी में मनाया गया वलसाड  71 वां गणतंत्र -दिवस का मुख्य समारोह

पारडी में मनाया गया वलसाड  71 वां गणतंत्र -दिवस का मुख्य समारोह

पारडी। वलसाड जिला में जिला स्तरीय गणतंत्रता दिवस देशभक्ति और जोश भरे माहौल में पारडी में मनाया गया। वन और आदिजाति राज्यमंत्री रमण लाल पाटकर ने 71 वें गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण कर लोगों को इस पर्व की शुभकामना दी। उन्होंने आजादी के शहीदों को नमन किया। प्रजा को दिए अपने संदेश में मंत्री पाटकर ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1947 में पाकिस्तान की रचना के बाद वहां निराश्रित बने हिन्दू, सीख, जैन, बौद्ध, पारसी धर्म के लोगों को आश्रय, रोजगारी और सम्मान की भावना व्यक्त की थी। आजादी के इतने साल बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के गृहमंत्री अमित शाह ने उनकी इस इच्छा को पूरा किया। ऐसे में इस कानून का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस कानून का विरोध करने वालों की निंदा और अलोकतांत्रिक बताया। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों के लिए किए जा रहे कार्यों की ब्यौरा देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अमृतम और मां वात्सल्य योजा केत हत 1373 करोड़ के खर्च से 3.70 करोड़ लाख लोगों को लाभ दिया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग में पियत योजना, नहर सुधार योजना तथा कृषि मेला आयोजित कर किसानों का विकास हुआ।जिससे कृषि क्षेत्र में राज्य ने क्रंाति की। इस अवसर पर उन्होंने कलक्टर सीआर खरसाण, पुलिस अधीक्षक सुनील जोशी के साथ पुलिस परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर रेलवे पुलिस फोर्स, जिला पुलिस की महिला और पुरुष फोर्स, होमगार्ड के पुलिस बैन्ड के साथ परेड निकाली गई। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया।

अन्य जगहों पर भी गणतंत्र  दिवस की धूम

71 वां गणतंत्र दिवस वापी समेत अन्य जगहों पर भी धूमधाम से मनाया गया। वापी मामलतदार कार्यालय, तालुका पंचायत कार्यालय, कोर्ट परिसर और नगर पालिका में उल्लास के साथ ध्वजवंदन किया गया। इस अवसर पर पुलिस थानों में भी पुलिस जवानों की उपस्थिति में थाना इंचार्ज ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। नगर पालिका की ओर से हर साल की तरह इस बार भी दो जगहों पर झंडा फहराया गया। सुबह में पहले झंडा चौक पर नगर पालिका प्रमुख विट्ठल भाई पटेल ने और बाद में नगर पालिका कार्यालय पर उपाध्यक्ष मुकुंदाबेन तिरंगा फहराया। वापी की सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में भी 26 जनवरी मनाई गई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों के अलावा उनके अभिभावक व अन्य लोग भी शामिल हुए थे। छात्रों की मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों ने लोगों को मंत्रमुग्ध करते हुए पूरे माहौल को देशभक्ति मय बना दिया था।

 



source https://krantibhaskar.com/valsad-celebrated-in-pardi-71st-republic-days-main-ceremony/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें