शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दमण दीव का 59 वां मुक्ति दिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दमण दीव का 59 वां मुक्ति दिवस
दमण। संघ प्रदेश दमण-दीव का 59 वें मुक्ति दिवस हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को मनाया गया। इस उपलक्ष्य में आयोजित  भव्य राजकीय समारोह में मुख्य अतिथि प्रशासक प्रफुल पटेल ने ध्वजारोहण कर परेड निरीक्षण किया । इस अवसर पर दमण-दीव एवं सांसद लालू पटेल, प्रशासक के सलाहकार अनिल कुमार सिंह, डीआईजीपी ऋषिपाल सिंह, दमण कलेक्टर डॉ. राकेश मिन्हास, पर्यटन सचिव तपस्या राघव समेत के अधिकारी, जनप्रतिनिधि,   राजनैतिक अग्रणी, स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
मुक्ति दिवस की  शुभकामनाएं देते हुए प्रशासक प्रफुल पटेल ने कहा कि कोई भी काम   बिना प्रयास के सफल नहीं होता है। उन्होंने कहा कि दमण-दीव एक नई दिशा की तरफ बढ रहा है। इतना ही नहीं हर क्षेत्र में दमण-दीव एवं दानह नेशनल लेवल पर अपनी जगह बना रहा है। नेशनल लेवल पर दमण-दीव एवं दानह को 48 पुरस्कार मिले। जिसमें 2 पुरस्कार द्वितीय श्रेणी, 3 पुरस्कार तृतीय श्रेणी एवं प्रशास्ति पत्र शामिल है। साथ ही दीव एवं सिलवासा को स्मार्ट सिटी के कैटेगरी में जगह मिली। भ्रामिक एवं अफवाहों को फैलाने वाले असामाजिक तत्वों की बातों पर गौर न करके प्रदेश की जनता ने काम एवं प्रशासनिक व्यवस्था को देखा है। साथ ही दमण-दीव एवं दानह के एकीकरण का स्वागत किया है। सिंगल यूज प्लास्टिक, स्वच्छता अभियान, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, भौतिक, सामाजिक एवं सोच में परिवर्तन आया है। कनेक्टीविटी के क्षेत्र की बात करें तो दीव से अहमदाबाद और मुंबई और सूरत से दीव, दमण से अहमदाबाद के बीच हेलीकॉप्टर सेवा जल्द ही परिपूर्ण होगी। 70 करोड की लागत से दीव में बडा प्रोजेक्ट बन रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में 800 करोड रूपए का निवेश। 30 अप्रैल से पहले जंपोर बिच पर देश का सबसे अहम एवं देश-विदेश के पक्षियों से सज्ज चिडिया बनने जा रहा है। इतना ही नहीं कडैया में 20 करोड रूपए की लागत से म्युजियम, प्राणी संग्रहालय भी जल्द बनेगा। दमण-दीव के प्रत्येक चार रास्ता पर 6 महीने के अंदर सीसीटीवी कैमरे लग जाये। मोटी दमण की 5 पंचायतों के बुनियादी विकास के लिए 33 करोड रूपए की राशि मंजूर की गई है। जल्द ही मोटी दमण की 5 पंचायतों की तस्वीर बदलेगी।
दमण-दीव सांसद लालू पटेल ने भी  प्रदेशवासियों को 59वें मुक्ति दिवस की बधाई दी। लालू पटेल ने कहा कि दमण-दीव में चारो तरफ विकास-विकास विकास ही चल रहा है। मोदी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को मिले इसके लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर जानकारी दी गई कि 70 करोड की लागत से दीव में बडा प्रोजेक्ट बन रहा है। औद्योगिक क्षेत्र में 800 करोड रूपए का निवेश। 30 अप्रैल से पहले जंपोर बिच पर देश का सबसे अहम एवं देश-विदेश के पक्षियों से सज्ज चिडिया बनने जा रहा है। इतना ही नहीं कडैया में 20 करोड रूपए की लागत से म्युजियम, प्राणी संग्रहालय भी जल्द बनेगा।  6 महीने के अंदर सीसीटीवी कैमरे लग जाये। मोटी दमण की 5 पंचायतों के बुनियादी विकास के लिए 33 करोड रूपए की राशि मंजूर की गई है। जल्द ही मोटी दमण की 5 पंचायतों की तस्वीर बदलेगी।


source https://krantibhaskar.com/59th-liberation-day-of-daman-diu-celebrated-with-joy/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें