शनिवार, 19 अक्तूबर 2019

सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

जोधपुर। सुहाग की लंबी उम्र के लिए सुहागिन महिलाआें ने गुरुवार को करवा चौथ का व्रत रखा। दिनभर निर्जला रहकर रात को चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद उन्होंने व्रत खोला। इस दौरान कुंवारी कन्याओं ने भी अच्छे वर की कामना के लिए व्रत रखा।

करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। करवा चौथ कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी में मनाया जाता है जो आज था। ये व्रत सुबह सूर्योदय से पहले शुरू हो गया जो रात में चंद्रमा दर्शन के बाद पूरा हुआ। यूं तो करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों के लिए खास दिन माना जाता है लेकिन करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियों ने भी रखा। रात में उन्होंने भी चंद्रोदय के बाद व्रत का पारणा किया। शास्त्रों के मुताबिक इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत कोई दूसरा नहीं है। व्रत का ये विधान बेहद प्राचीन है।

इस तरह की पूजा अर्चना

सुहागिन महिलाओं ने गोधूलि वेला के बाद मां गौरी-गणेश का पूजन कर चंद्रोदय तक परिवार की बुजुर्ग महिलाओं से चतुर्थी से जुड़ी पौराणिक कथाओं का श्रवण किया। चंद्रोदय के बाद महिलाओं ने मिट्टी के करवे से चंद्रमा को अध्र्य देकर पति के हाथों सात बार जल का आचमन कर करवाचौथ के व्रत का पारणा किया।

पार्लरों व बाजारों में रही भीड़

करवाचौथ पर बाजारों व ब्यूटी पार्लरों में महिलाओ की भीड़ रही। बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान मेहंदी लगाने वालों के यहां महिलाओं का हुजूम सा नजर आया। सुहागिन महिलाओं ने अपने हाथों व पैरों पर अलग-अलग डिजाइनों में मेहंदी लगवाई। वहीं ब्यूटी पार्लरों में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार करवाया। महिलाओं ने बाजारों से करवे भी खरीदें।



source https://krantibhaskar.com/suhag-ki-longevity-for-su/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें