शनिवार, 19 अक्तूबर 2019

दिवाली नजदीक आते ही चिकित्सा व निगम प्रशासन हुआ सक्रिय

दिवाली नजदीक आते ही चिकित्सा व निगम प्रशासन हुआ सक्रिय

जोधपुर। दिवाली पर्व नजदीक आते ही चिकित्सा विभाग और नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। दिवाली पर मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान शुरू कर दिया है। वहीं नगर निगम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिलावटी खाद्य सामग्री बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सुबह मंडोर कृषि मंडी स्थित जसोल इंटरप्राइजेज पर कार्यवाही की। इस कार्यवाही से मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यापारियों में हडक़ंप मच गया। खाद्य निरीक्षक रजनीश अग्रवाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका से शहर में स्थित व्यापारियों के यहां टीम ने औचक निरीक्षण कर सैंपल लिए।  इस दौरान फूड ऑयल के सैंपल लेकर प्रयोगशाला में भेजे। जांच रिपोर्ट के आधार पर मिलावट में दोषी पाए व्यापारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। दीपावली पर्व पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भीड़ की उपस्थिति में अचानक हुई विभाग की कार्यवाही से व्यापारी सन्न रह गए।



source https://krantibhaskar.com/divaalee-najadeek-aate-hee-chikit/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें