बुधवार, 16 अक्तूबर 2019

जोधपुर राजशाही वस्तुओं की प्रदर्शनी जोधपुर लौटी

जोधपुर राजशाही वस्तुओं की प्रदर्शनी जोधपुर लौटी

जोधपुर। मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट द्वारा पूर्व नरेश गजसिंह के निर्देशन व संरक्षण में अमेरिका के तीन बड़े शहरों में 18 माह से अधिक समय तक जोधपुर राजशाही के 400 वर्षों के इतिहास से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं की लगी प्रदर्शनी पुन: जोधपुर लौट आई है। प्रदर्शनी में प्रदर्शित वस्तुओं के इतिहास, संस्कृति, कला से 3 लाख लोग रूबरू हुए।

ट्रस्ट के निदेशक करणीसिंह जसोल ने बताया कि अमेरिका व कनाड़ा में प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य देश व मारवाड़ की कला, संस्कृति व गौरवशाली इतिहास से जुड़ी वस्तुओं के बारे में जानकारी देना रहा है। उन्होंने बताया कि इससे यहां पर्यटकों के आने में बढ़ोतरी होगी व पर्यटन उद्योग को बढ़ावा भी मिलेगा। अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 4 मार्च से 19 अगस्त 2018 तक म्यूजियम ऑफ फाइन आट्र्स में, सीएटल शहर में 18 अक्टूबर से 21 जनवरी 2019 तक सीएटल आर्ट म्यूजियम में व कनाड़ा के टोरंटों शहर में 9 मार्च से 2 सितम्बर 2019 तक रॉयल ऑटारियो म्यूजियम में प्रदर्शित की गई।

प्रदर्शनी में 19वीं शताब्दी का राजशाही लाल डेरा टेंट, सुन्दरता से तराशे गये हथियार, महंगी उत्सव की वस्तुऐं, सजावट की सामग्री, मर्दाना पहनावा, जनाना पोशाकें, महाडौल व अनेक बहुमूल्य वस्तुऐं, सुन्दर नक्काशी के गहने, उम्मेद भवन का मॉडल, कालीन, पेंटिंग्स, बहुमूल्य पर्दे व अनेक राजशाही बहुमूल्य वस्तुओं की प्रदर्शनी एक्सपर्ट कंजर्वेटर्स की सहायता से एक से दूसरे स्थान पर सुव्यवस्थित तरीके से पहुंचाकर लगाई गई। जसोल ने बताया कि इस विशेष राजशाही वस्तुओं की प्रदर्शनी का अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र वॉशिंगटन पोस्ट ने प्रदर्शनी को वर्ष 2018 की सर्वश्रेष्ठ कला प्रदर्शनी घोषित किया। वहीं वॉल स्ट्रीट जर्नल, आर्ट डेली, आर्टथिस वीक, ग्लास टायर, हॉट इन ह्यूस्टन क्रॉनिकल गैलेरी मैगजीन सहित अन्य पत्र-पत्रिकाओं ने भी स्थान देकर सराहा।

 



source https://krantibhaskar.com/jodhpur-monarchy/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें