जोधपुर। इस बार करवा चौथ 17 अक्टूबर को है। इसके लिए मार्केट भी सज गए हैं। इस खास व्रत के लिए महिलाओं ने पहले से तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्या पहनना है और कैसे करवा चौथ के दिन सबसे सुंदर लगना है, इसकी तैयारियों में लगी हुई हैं।
करवा चौथ का त्योहार हिंदू रीति रिवाजों में कई मयानों में बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं। महिलाएं सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अध्र्य देकर ही अपना व्रत खोलती हैं। करवा चौथ को लेकर बाजारों में इन दिनों काफी रौनक देखी जा रही है। करवाचौथ के लिए कपड़े, गहने, चूडिय़ां और अन्य सामान की खरीदारी की जा रही है। श्रृंगार के साथ व्रत पूजा के सामानों से भी बाजार सज गए हैं। शहर के नई सडक़, त्रिपोलिया बाजार, घंटाघर, सरदारपुरा सहित सभी बाजार त्योहारी रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। करवा चौथ पर पत्नियों को उपहार देने का प्रचलन बढऩे से बाजारों में करवा चौथ कार्ड व गिफ्ट की दुकानों पर रौनक दे रही है। पत्नियों ने जहां पूजा सामग्री एवं सोलह शृंगार का सामान खरीद रही है, वही पति भी उपहार खरीद खरीदने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। बाजार में पूजन सामग्री, मिट्टी व चीनी के करवों की खूब बिक्री हो रही है।
करवा चौथ को लेकर कुंभकार भी जोरशोर से करवा बनाने के काम में जुट गए हैं। कुंभकार ललित वर्मा ने बताया कि इस सुहाग पर्व पर सामान्य लौटे की तरह और पाइप वाले लौटे मुख्य रुप से पसंद किए जाते है। इसकी तैयारियां जारी हैं। त्योहार के अवसर पर कई हजार करवा तैयार किए जाते हैं। ये बाजार में पांच रुपए से 15 रुपए की कीमत में बेचे जाते हैं। इसके तहत पहले मिट्टी को साफ कर चाक पर हाथों से स्वरूप दिया जाता है। इसके पश्चात इसमें मिट्टी कलर करके ढांचा तैयार कर इसे आग की सहायता से भट्टी पर पकाया जाता है। पूरी तरह पकने के बाद रंग भरकर बाजार में बेचने के लिए तैयार किया जाता है।
source https://krantibhaskar.com/karva-chauth-17-ko-women-ut/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें