जोधपुर। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज डाटा एंट्री ऑपरेटर एसोसिएशन जोधपुर के वर्ष 2019-20 के वार्षिक चुनाव महावीर इन्टरनेशनल धर्मशाला में संपन्न हुए।
चुनाव अधिकारी मोहम्मद अरशद मोदी एवं एसोसिएशन अध्यक्ष तेजपाल ने बताया कि डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज से सबंद्ध चिकित्सा संस्थानों के डाटा एन्ट्री ऑपरेटर एसोसिएशन गत वर्ष बनाई गई थी। इसके वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 2, उपाध्यक्ष के लिए 4, महासचिव के लिए 3 तथा सचिव पद के लिए 2 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इस चुनाव में ऑपरेटर्स ने उत्साहपूर्वक मत का प्रयोग करते हुए 85 प्रतिशत वोंटिग की। चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजू दहिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विक्रम परिहार को 30 वोटों से हराया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर अनिल परिहार ने फिरोज खान को 5 वोटों, महासचिव पद पर बाबू पटेल ने राहुल प्रजापत को 9 तथा दुर्गाराम ने संदीप कुमार को सिर्फ 2 वोटो के अंतराल से पराजित किया। चुनाव सलाहकार समिति के सदस्यों में बरकत खान, जुनैद खान, दिनेश गहलोत, सोनू शर्मा, मोहम्मद नबी, सुनिल बामणिया, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद अनवर, रघुवीर सिंह, संतोष कुमार, सुहैल रहमान ने अपनी भूमिका निभाई।
source https://krantibhaskar.com/dahiya-president-patel-general-secretary/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें