सोमवार, 16 सितंबर 2019

हैकथॉन में महिला इंजीनियर्स ने दिखाई प्रतिभा

हैकथॉन में महिला इंजीनियर्स ने दिखाई प्रतिभा

जोधपुर। आईटी की दुनिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग सबसे उभरता विषय है। छोटे हो या बड़ा काम, इसके जरिये बहुत आसान हो गया है। कुछ लोगों का मानना है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से दुनिया खत्म हो जाएगी तो कुछ का मानना है कि मानव जाति को विषम परिस्थियों में आगे ले जाने का एक मात्र रास्ता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ही है। आईटी कंपनी सीजी टेक्नोसॉफ्ट की आेर से आयोजित कोडिंग कॉम्पीटिीशन हैकथॉन के 5वें संस्करण में प्रतिभागियों ने कुछ एेसे ही विचार रखे।

टेक्नोसॉफ्ट सीईआे दीपक सिंह गहलोत ने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अच्छा है या बुरा यह तो समय ही बताएगा लेकिन वास्तविकता यह है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विश्व की सभी कंपनियों ने कार्य करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जोधपुर, जयपुर और अमेरिका की सिलिकन वैली स्थित सेन होसे में सीजी टेक्नोसॉफ्ट ऑफिस संचालित किया जा रहा है। राजस्थान की कम्पनी टेक्नोसॉफ्ट के इंजीनियर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित सॉफ्टवेयर पूरे विश्व में निर्यात कर रहे है। वहीं सीजी टेक्नोसॉफ्ट के सीआेआे पुनीत राव ने बताया की राजस्थान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आेर मशीन लर्निंग को बड़ावा देने के लिए सीजी टेक्नोसॉफ्ट की एचआर टीम ने विजय नारवानी आेर रीना भंसाली के नेतृत्व में होटल श्रीराम एक्सीलेंसी में हैकथॉन का आयोजन किया जिसमें 6 टीमों ने भाग लिया। इनका नेतृत्व कंपनी की उभरती हुई महिला इंजीनियर्स ने किया। निर्णायक के रूप  में यूएस से विषय विशेषज्ञ कीथ अमान, लाचू कॉलेज में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. प्रियदर्शी पाटनी और एक्विलब्रीज टेक्नॉलजीज के डायरेक्टर मयंक गुप्ता मौजूद थे।

ये रहे विजेता

प्रतियोगिता में टेक्नो राइडर्स की अर्पिता सिंह प्रथम, गीक्स की रूचिका फस्र्ट रनर तथा टेक्नो स्टार्स की कनिका कच्छवाहा को सैकेंड रनर अप घोषित किया गया। प्रतियोगिता में टेक्नो स्टार्स की कनिका कच्छवाहा व उनकी टीम प्रेडिक्ट द विनर ऑफ आईपीएल 2019 मैचेस, टेक्नो गीक्स की रूचिका गेरा मूवी व उनकी टीम रिकमेन्डेशन सिस्टम, टेक्नो वंडर्स की शिल्पी गुप्ता व उनकी टीम माइन सोशल मीडिया सेंटीमेंट, टेक्नो इग्नाइटर्स की प्रिया बीजावत व उनकी टीम मशीन लर्निंग ग्लैडिएटर, टेक्नो क्रेट्स की जूही शर्मा व उनकी टीम इमेज क्लासिफिकेशन तथा टेक्नो राइडर्स की अर्पिता सिंह व उनकी टीम इंडस्ट्री क्लासिफिकेशन फॉर कम्पनीज विषय पर प्रजेंटेशन दिया।

 



source https://krantibhaskar.com/hackathon-in-women-engineering/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें