शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

वर्षों से लंबित मकान का पट्टा पाकर सीता देवी खुश

वर्षों से लंबित मकान का पट्टा पाकर सीता देवी खुश

जोधपुर। जिले की नांनड़ी गांव निवासी सीता देवी के जीवन की खुशियों का उस समय ठिकाना नहीं रहा जब उसे वर्षो से लंबित मकान का पट्टा हाथों हाथ नसीब हो गया।

ग्राम पंचायत नांनड़ी मंडोर पंचायत समिति निवासी सीता देवी पत्नी गोबरराम भील की खुशिया उस समय परवान पर थी जब उसे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर में मौके पर ही अपने मकान का पट्टा मिल गया। सीता देवी 55 वर्षीय उम्र की है और मेहनत मजदूरी करके किसी तरह इस दंपती ने शहर के नजदीक अपना मकान बनवाया। वर्षो से पट्टा नहीं मिलने के कारण दोनों के ही जीवन में मकान बन जाने पर वह खुशिया नहीं मिल पा रही थी। मंडोर पंचायत समिति के विकास अधिकारी ने त्वरित निर्णय लेकर शिविर के मौके पर ही पट्टा उपलब्ध करवा सालों की उदासी मिनटों में ही दूर कर दी।



source https://krantibhaskar.com/years-pending-house-board/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें