मंगलवार, 27 अगस्त 2019

मनुष्य जीवन एक जंक्शन: लाभरुचि महाराज

मनुष्य जीवन एक जंक्शन: लाभरुचि महाराज

जोधपुर। श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर गुरो के तालाब में मंगलवार को लाभरुचि महाराज की निश्रा में पर्वाधिराज पर्युषण पर्व का आयोजन किया गया।

मंदिर ट्रस्टी ओमप्रकाश चोपड़ा ने बताया कि मंदिर में महाराज का सुबह 9 से 10.30 बजे तक प्रवचन तक हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं को संबोधित करते हुए लाभरुचि महाराज ने कहा कि परमात्मा के प्रति श्रद्धा है जिसकी धर्म के प्रति आस्था है यही हमारे कत्र्तव्य है और हम इन कत्र्तव्यों का सम्यक रुप से पालन करके ही जैनत्व को सार्थक कर सकते है। मनुष्य जीवन एक जंक्शन है, जहां पर आए हुए व्यक्ति के पास चार गतियों में अर्थात तिर्यंच, मनुष्य, देव एवं मोक्ष मे जाने का विकल्प है। पर्युषण पर्व साधना के पावन दिन है। इन आठ दिनों मे हमें दया, त्याग, तप व साधना करके आत्मा पर चढ़े क्रोध, मोह, माया, हिंसा आदि मेल को उतारना है। इस अवसर पर संगीतमय पंचकल्याणक पूजा महावीर महिला मंडल द्वारा पढ़ाई गई।

 



source https://krantibhaskar.com/man-life-a-junction-benefits/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें